सरायमीर। स्थानीय थाने के कमालपुर गांव में बुधवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर सपा नेता हेमराज पासवान के भाई लालसा प्रसाद पर हथियारों से लैस विरोधियों ने ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हमले के बाद फायरिंग करते हुए हमलावार भाग निकले। इस संबंध में पुलिस ने पांच नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सरायमीर थाने के कमालपुर गांव निवासी हेमराज पासवान सरायमीर विधानसभा से सपा के टिकट पर तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। इनके भाई लालसा प्रसाद का घर से थोड़ी ही दूर पर पोल्ट्रीफार्म है। बुधवार की रात में लालसा पोल्ट्री फार्म पर कुछ लोगों के साथ बैठा था। इस बीच लगभग साढ़े आठ बजे दर्जन भर से अधिक संख्या में असलहों से लैस युवक धमक पड़े और ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। फायरिंग में लालसा प्रसाद बाल-बाल बच गया, लेकिन गांव के ही लालचंद पुत्र परदेशी पैर में छर्रा लगने से घायल हो गया। बुधवार की रात गांव में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था। बाद में सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सरायमीर विजय सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को खदेड़ने के बाद वे घटनाक्रम से अवगत हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर पांच के खिलाफ नामजद, 12 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।