पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
आजमगढ़। अगड़ा समाज के होली मिलन कार्यक्रम के लिए अनुमति देने के बाद ऐन वक्त पर प्रशासन ने कार्यक्रम पर रोक लगा दी। इससे संगठन के लोगों में आक्रोश है,पदाधिकारियों ने जिला और पुलिस प्रशासन पर सत्ता के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
बताते चले अगड़ा समाज की तरफ से 20 मार्च 2014 को कुंवर सिंह उद्यान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। समाज के संयोजक मनीष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के लिए नियमानुसार अनुमति ले ली गई थी। गुरुवार को समाज के लोग जब निर्धारित स्थल पर एकत्र हुए, तभी कोतवाली प्रभारी ईसा खां मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने कार्यक्रम स्थल पर कुर्सी आदि रखने से मना कर दिया। उन्हें प्रशासन से प्राप्त अनुमति पत्र दिखाया गया तो उन्होंने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से संपर्क करने को कहा।
समाज के लोग एसडीएम सदर मनोज सिंह के साथ एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी से मिले। अधिकारीद्वय ने अनुमति पत्र में कई तरह के पेंच बताए। प्रशासन के इस कृत्य से नाराज अगड़ा समाज के लोगों ने बैठक कर जिला और पुलिस प्रशासन पर सत्ता के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। समाज के पदाधिकारी डा. अशोक सिंह ने बताया कि समाज के लोेगों ने अनुमति प्राप्त करने के लिए गुरुवार को जिला प्रशासन को दुबारा प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उन्हें अनुमति नहीं देगा तो समाज के लोग चुनाव बाद इस कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। इसी मुद्दे पर हुई बैठक में विजेंद्र सिंह, सविता राय, बलराज सिंह, संजय सिंह आदि लोग उपस्थित थे। एसडीएम सदर मनोज सिंह का कहना है कि अनुमति लेने के समय मनीष सिंह ने सिर्फ होली मिलन कार्यक्रम का जिक्र किया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह कार्यक्रम अगड़ा समाज की तरफ से है।