औरैया। जहरखुरानों ने मंगलवार को दो रोडवेज बस यात्रियों को बेहोश कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल, रुपए और सामान समेट कर बस से उतर गए। बाद में दोनों बस यात्रियों को बेहोशी हालत में परिचालक उतार कर चले गए। सिपाहियों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली से उरई जा रही रोडवेज बस के परिचालक मंगलवार को लूट के शिकार यात्रियों को चौराहे पर उतार कर चले गए। सिपाहियों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर एक युवक ने अपना नाम सतीश पुत्र जसवंत सिंह बताया। जितेंद्र पुत्र रघुनाथ निवासी चाकी जिला जालौन को भर्ती कराया। हालांकि उनके परिवार वालों को जानकारी नहीं हो सकी। सिपाही भी भर्ती कराने के बाद चले गए। सतीश ने बताया कि उसकी सीट पर बैठे युवक ने उसे बिस्कुल खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके दो मोबाइल और आठ हजार रुपए नगद पार कर दिए। जितेंद्र ने बताया कि तीन युवक एक साथ बस में चढ़े थे जिसमें एक युवक उसकी सीट तो दूसरा पीछे सतीश की सीट पर बैठा था। तीसरा युवक उसके आगे वाली सीट पर बैठा। उसकी सीट पर बैठे वाले युवक ने उसे बिस्कुल खिलाया जिस पर वह भी बेहोश हुआ। इन युवकों ने उसका एक मोबाइल व 1500 रुपए नगद, पर्स आदि सामान पार किया। देरशाम तक इन युवकों के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे। जब इन युवकों को बताया गया कि वह औरैया अस्पताल में भर्ती हैं तो दोनों दहाड़े मारकर रोने भी लगे। यह दोनों युवक दिल्ली में अलग-अलग प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। एसएसआई कोतवाली द्रविण सिंह ने बताया कि जहरखुरानों के पकड़ने के लिए टीम लगी है। जल्द ही पूरा गिरोह ही उनके हत्थे पर चढ़ेगा।