लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आग के तांडव से 24 घर राख, तीन लोग झुलसे

आग के तांडव से 24 घर राख, तीन लोग झुलसे

Auraiya Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
बिधूना (औरैया)। धनबाली गांव में शुक्रवार की दोपहर लगी भीषण आग से एक दर्जन मकान जलकर खाक हो गए। आग से दो जानवरों की भी जलकर मौत हो गई। आग बुझाने में दो महिलाएं समेत तीन झुलस गए। अग्निकांड में करीब 16 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निपीड़ितों के पास अब न तो रहने के लिए मकान है और न खाने के लिए अनाज। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को तीन घंटे काबू पाने में लगे।

ग्राम धनबाली में सुबह लगभग सवा दस बजे तेज लू के थपेड़ों के साथ हवा चल रही थी। अचानक गौरव शर्मा के मकान में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से उनके घर में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, चारपइयां आदि करीब एक लाख रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद आग जगदीश बाथम के मकान में पहुंच गई। यहां भी अनाज, कपड़ा, बिस्तर, नकदी आदि करीब दो लाख रुपए की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। आग की एक चिंगारी जयनारायण के घर पर जा गिरी। यहां भी आग की लपटों ने अनाज, कपड़ा, बिस्तर आदि सामान निगल लिया। उनके घर में रखा लहसुन भी जल गया। इतना ही नहीं एक भैंस और एक बकरी की भी जलकर मौत हो गई। मकान भी ध्वस्त होने से पूरा परिवार बेघर हो गया है। आग से उसका दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इसी आग की चपेट में आकर विनोद बाथम के घर में रखा करीब एक लाख रुपए का सामान, बैजनाथ के घर में रखा एक लाख का सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग ने पन्ना लाल के मकान में रखा अनाज, लहसुन आदि करीब दो लाख रुपए का सामान जलकर भस्म हो गया। उसका मकान भी गिरकर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

ज्यादातर परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। दिनेश चंद्र, कल्लू बाथम, शिव सिंह सक्सेना के मकानों में रखा दैनिक उपयोग का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
आग बुझाने के प्रयास में ज्ञानवती पत्नी शिवकुमार, वर्मीला पुत्री शिवकुमार, बलराम पुत्र दिनपेश चंद्र भी झुलसकर घायल हो गए। घायलों को बिधूना के नर्सिंमहोम में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने के लिए बिधूना औरैया से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल कर पाई। लेखपाल बदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। जिला पंचायत सदस्य रचना सिंह, भूरे सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह सेंगर, वीरेद्र वर्मा, अमर सिंह जाटव, महेश सिंह सेंगर, गोविंद भदौरिया, पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा, रवींद्र यादव आदि ने अग्निपीड़ितों की आर्थिक सहायता की मांग की है।
उधर, दिबियापुर प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को ग्राम रुहेली में शिवाधार बाबा एवं ब्रजमोहन के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पीड़ितों के अनुसार लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में दोनों की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई। दोनों खुले में जीवन यापन करने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की जानकारी पीड़ितों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed