औरैया। पुलिस कर्मियों की मांगों को लेकर रक्षक कल्याण ट्रस्ट के बैनर तले निकाली जा रही न्याय यात्रा का गुरुवार को औरैया में स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।
अराजपत्रित पुलिस वेल फेयर एसोसिएशन के संस्थापक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि न्याय यात्रा 29 अप्रैल को लखनऊ से शुरू हुई थी। जो 44 जनपदों से होते हुए 45वें जनपद औरैया पहुंची। अब तक वह जिस जिले में गए हैं, वहां पुलिस कर्मियों का उन्हें समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से जाति धर्म के आधार पर जिन पुलिस कर्मियों और उनके परिवारीजनों को दंडित किया गया है, उन कर्मचारियों की शिकायतों के निराकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की जाएगी। यात्रा सात जून को लखनऊ में समाप्त होगी। प्रदेश सरकार पुलिस हित में काम कर रही।
उनकी 21 प्रमुख मांगों में वेतन के साथ पद भी दिया जाए। बिजेंद्र सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, राम शृंगार साहनी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, समीम खां, वेद प्रकाश गुप्ता, तारकेश्वर सिंह, संजय सिंह, चंद्रवली यादव, मदन राम, रामवृक्ष यादव, जयहिंद , देवी चरण निर्भय, सामर नाथ, विनीत कांत यादव, सुनील कुमार सिंह, राम दयाल, श्वेता मिश्रा, लाल बच्ची, अमर सिंह आदि थे।