औरैया। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को शिक्षणेतर कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली। पदाधिकारियों जिला विद्यालय निरीक्षक को 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संघ ने धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं दूर की जाएं। महामंत्री उत्तम कुमार शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई सालों तक भीषण सर्दी व भीषण गर्मी में चप्पलें नहीं पहनी। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षणेतर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाएगा। तब तक उनकी जंग जारी रहेगी। नंगे पैर रहने वाले महामंत्री को प्रदेश अध्यक्ष ने जूते पहनाए। महामंत्री ने 15 सूत्री मांगों को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वर्ष 2004 से 50 प्रतिशत डीए देने, वरिष्ठता सूची प्रबंधकों से जारी करने की मांग की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी मांगों को निस्तारण नहीं किया गया तो फिर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर आशादीन तिवारी, गिरजेश अवस्थी, राज कुमार, ध्रुव कुमार मिश्रा, विनोद, शिव कैलाश, शिव बहादुर सिंह आिद थे।