अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम थनाकापुरवा में तीन मकानों में भीषण आग लगने से चार लाख रुपए कीमत की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम थनाकापुरवा में मंगलवार की दोपहर पौने तीन बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने थाना पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में तीन बकरियां की जलने से मौत हो गई। जबकि बंटी यादव पुत्र रघुवर सिंह, अवधेश पुत्र सोबरन सिंह, रामऔतार पुत्र हारन सिंह की घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। तीनों मकान मालिकों ने बताया कि उनका इस अग्निकांड से लगभग चार लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।