पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
अंबेडकरनगर। नासिरपुरवरवां स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी वासियों ने एक एसओजी सिपाही की जमकर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ने सिपाही को एसओजी टीम से हटाकर एएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं। सिपाही पहले भी कई विवादों में घिरा रहा है।
पुलिस की वर्दी पर दाग लगने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। लगभग एक माह पूर्व जहां अकबरपुर थाने में तैनात रहे दरोगा मानसिंह ने एक युवती को उसका बयान दर्ज कराने के नाम पर फैजाबाद ले जाकर दुराचार किया। वहीं बुधवार को अकबरपुर थाने के ही एक सिपाही को ग्रामीणों ने बैरमपुर बरवां गांव में एक महिला के घर रंगरेलियां मनाते पकड़कर बंधक बना लिया था। इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि जिले की एसओजी टीम में तैनात सिपाही राजेश्वर की गुरुवार देर सायं कलेक्ट्रेट के पास स्थित नासिरपुरवरवां कांशीराम आवासीय कॉलोनी में कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।
दरअसल एसओजी का यह सिपाही काफी समय से कॉलोनी के एक कमरे में रह रहा था। गुरुवार रात्रि वहां कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। कॉलोनी वासियों के मुताबिक यह विवाद रंगरेलियां मनाने को लेकर हुआ। दरअसल संबंधित कक्ष में अक्सर लड़कियों व महिलाओं का आना-जाना लगा रहता था। इसी बात को लेकर ही विवाद बढ़ने पर उसकी पिटाई कर दी गई। इसमें सिपाही को गंभीर चोट आना भी बताया जा रहा है। हालांकि सिपाही ने घटना की कोई लिखित शिकायत अकबरपुर थाने में नहीं की है। यह सिपाही पूर्व में भी कई प्रकार के विवादों में रहा है। अकबरपुर नगर के एक व्यापारी से अवैध वसूली के मामले में उसकी आवाज टेप कर अधिकारियों को दी गई थी। इसके अलावा अकबरपुर नगर में ही वह एक बार एक युवती के साथ पकड़ा जा चुका है। उसे कई बार अधिकारियों ने दंडित भी किया, लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को पिटाई का मामला सामने आने के बाद एसपी ने सिपाही को एसओजी टीम से हटा दिया है।