अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुड़िया चितौना गांव में एक भट्ठा व्यवसायी की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी गिरीश वर्मा का अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुड़िया चितौना गांव में ईंट भट्ठा है। बताया जाता है कि वे अक्सर अपने भट्ठे पर ही रुक जाया करते थे। बुधवार सायं भी वे यहीं रुक गये। जानकारी के मुताबिक देर रात्रि जब वे भट्ठे पर अलाव ताप रहेे थे, तो इसी बीच किसी ने पीछे से अचानक धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायलकर अज्ञात हमलावर भाग गए। भट्ठे पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी कुछ देर बाद हो सकी। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गिरीश जमीन पर गिरे पड़े थे। गंभीर रूप से घायल गिरीश को तत्काल जिला चिकित्सालय ले आया गया। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी।
उधर घटना से कुड़िया चितौना गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया। सारंगपुर गांव में परिजनों के बीच रोना-पिटना मच गया। रात्रि में ही अकबरपुर थाना पुलिस मामले की जांच करने घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने भट्ठे पर मौजूद लोगाें व अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच गुरुवार को पुलिस ने भट्ठा व्यवसायी का शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अनिरुद्ध वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।