{"_id":"149-44764","slug":"AmbedkarNagar-44764-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u2018\u091c\u0928\u0938\u0947\u0935\u093e \u0938\u092c\u0938\u0947 \u092c\u0921\u093c\u093e \u092a\u0941\u0923\u094d\u092f \u0915\u093e\u0930\u094d\u092f\u2019","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
‘जनसेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य’
AmbedkarNagar
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
अंबेडकरनगर। दो दिवसीय जनपद स्तरीय रेडक्रास प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए आदर्श चिकित्सालय के मॉडल लोगों ने काफी सराहा।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि रेडक्रास सदस्य डॉ. रईस अहमद ने रेडक्रास के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि जनसेवा करना सबसे पुण्य का कार्य है। मौजूदा समय में तमाम प्रकार की कुप्रथाएं समाज में फैल रही हैं। इसे दूर करने की आवश्यकता है। यह तभी हो सकता है, जब इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा होगी। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। कहा कि रेडक्रास की स्थापना ही सिर्फ इसलिए की गई कि लोगों को विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी दी जाए। साथ ही उन्हें उसके प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं सेे प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न सिर्फ उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारियां होती हैं, वरन उनमें समाज सेवा भावना उत्पन्न होती है।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन जीजीआईसी अकबरपुर, ब्लूमिंग इंटर कॉलेज बिकवाजीतपुर, डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर, बनहवा बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा व आरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्कीबाजार के देवी प्रसाद दुबे, दिनेश पांडेय, संतोष कुमार, गौतम कुमार, जिया फातिमा, नूर फातिमा, निशा अग्रहरि, समरीन फातिमा, काजल सिंह, शालिनी रघुवंशी, श्रद्धा तिवारी, उपासना सिंह, सृष्टि मोदनवाल, महिमा आदि ने दहेज प्रथा, समाज का कलंक, चलो चलें स्कूल की ओर, सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा, नशा नाश का द्वार है, बढ़ती जनसंख्या देश की समस्या के साथ-साथ वाहन का धुआं, समाज का कैंसर तथा रेडक्रास और हमारा साथ आदि विषय पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए आदर्श चिकित्सालय के मॉडल को भी लोगों के बीच काफी सराहा गया। इस दौरान जीजीआईसी अकबरपुर की प्रधानाचार्य डॉ. तारा वर्मा, ब्लूमिंग इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम वर्मा, सुरेशचंद्र मिश्र प्रधानाचार्य बनहवा बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा, गोकरननाथ मिश्र, रजनी यादव, मीनाक्षी, राजेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।