शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पांच और मामले सामने आए हैं, इसमें कमिश्नर के रिश्तेदार का नाम भी शामिल है। तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ से यहां लाया गया है। शुक्रवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल (एमएलएनएम) कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी में जांच हुई तो मामले की पुष्टि हो गई। विभाग में शुक्रवार को जांच के लिए 20 नमूनों को जमा किया गया था। इसमें महिला समेत किशोर भी शामिल है।
डेंगू के जिन मामलों में पुष्टि हुई है, उसमें बलुआघाट की शिल्पी (44), लखनऊ से आए कमिश्नर के रिश्तेदार अंकित (25), नैनी दाउदनगर के अनिल, म्योराबाद के चेतन पुत्र अजय वर्मा (14), सोहावली कौशांबी के हेमंत सिंह पुत्र गोवर्धन (32) शामिल हैं। शिल्पी का उपचार नाजरेथ अस्पताल में चल रहा है। उसे यहां दो दिन पहले भर्ती कराया गया है। हेमंत सिंह को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जबकि चेतन को बेली अस्पताल और अनिल को एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच में चार ऐसे भी मरीज सामने आए जिनमें डेंगू की संभावना बनी हुई है। कहा गया है कि मरीजों की हालत में सुधार ना आए तो दो दिन बाद फिर जांच करानी होगी। शुक्रवार को पांच नए मामले सामने आने से डेंगू के मरीजों की संख्या इलाहाबाद और उसके आसपास के जिलों की बढ़कर 20 से अधिक हो गई है जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
कई मरीजों की हालत गंभीर
डेंगू के कई मरीजों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि उनकी जांच मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नहीं कराई गई है, लेकिन निजी पैथालॉजी में उनमें डेंगू की पुष्टि की है। मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट बहुत ही कम हो गया है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एपी सिंह और डॉ. अनुपम जायसवाल समेत कई चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू के संभावित मरीजों को भर्ती किया गया है।