इलाहाबाद(ब्यूरो)। कार्तिक पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को देव दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दीपों की झिलमिल रोशनी से संगम समेत गंगा यमुना के विभिन्न तट जगमगाए। घर-घर भगवान विष्णु के साथ तुलसी पूजन हुआ। मंदिरों में पूजा-अर्चना केलिए भीड़ उमड़ी। पर्व पर लोगों ने दीपदान कर स्वच्छता का संकल्प दोहराया। पटाखों से एक बार फिर संगमनगरी गूंजी और इसी के साथ महीने भर का दीपदान पर्व पूरा हुआ।
हरिहर आरती समिति की ओर से रामघाट पर बाघम्बरी मठ गद्दी के महंत स्वामी नरेंद्र गिरि की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती हुई। संस्था के अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की देखरेख में दीपों से देश का मानचित्र बनाया गया और उपस्थित लोगों को गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए संकल्प कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति रस में सराबोर गीतों की प्रस्तुति हुई। समिति की ओर से संगम, राम घाट, काली सड़क, हनुमान मंदिर रोड, दशाश्मेघाट आदि पर दीप जलाए गए। इस मौके पर प्रमोद पांडेय, लाल जी यादव, नरेंद्र कुमार मौर्या, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
प्रयागराज सेवा समिति की ओर से नागवासुकि मंदिर दारागंज में पूजन अर्चन के बाद स्टंट डांस की प्रस्तुति हुई। संगम को विश्वधरोहर का दर्जा मिले की कामना से दीपदान किया गया। कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति की ओर से बलुआघाट बारादरी पर आयोजित कार्तिक महोत्सव का समापन समारोह में दीपदान के साथ होली के रंग बरसे। मथुरा से आए कलाकारों ने ब्रज की होली संग धूम मचाई। मयूर नृत्य, ब्रज की होली के बाद फूलों की हुई। होली के गीतों की प्रस्तुति से बारादरी झंकृत होती रही। शुरूआत आरती-पूजन से हुई। भाजपा के योगेश शुक्ल ने वैदिक आचार्यों के निर्देशन में यमुना की आरती की। सीढ़ियों, गुंबदों को रंगोली, दीपों व रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था। घाट और नाव सवार श्रद्धालुओं ने हजारों दीपों का दान किया। समिति के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय एवं महामंत्री शशांक शेखर पांडेय ने स्वागत व आभार व्यक्त किया।