इलाहाबाद। सरायइनायत के जमुनीपुर कोटवा गांव में शुक्रवार दोपहर दरोगा पीके त्रिपाठी के घर में उनकी बहू सोनू (25) संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से जल गई। उसे बेहद नाजुक दशा में एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया। सोनू के पिता सेना में सूबेदार मेजर बीपी पांडेय ने दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर जलाने का आरोप लगाया है। दरोगा, उसकी पत्नी, दो बेटों, बड़ी बहू के खिलाफ केस लिखा गया। पति और जेठ गिरफ्तार हैं।
सूबेदार मेजर बीपी पांडेय मूल रूप से चित्रकूट में बरगढ़ के रहने वाले हैं। वह परिवार सहित शहर के धूमनगंज इलाके की सैनिक कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने तीन बेटियों में बड़ी सोनू का ब्याह चार साल पहले जमुनीपुर में रहने वाले दरोगा पीके त्रिपाठी के बेटे आशीष से किया था। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। सोनू का एक बेटा है, दो साल का अभी। 14 जुलाई को उसका जन्मदिन है। जन्मदिन समारोह मनाने की तैयारी की जा रही थी। आशीष कार्ड बांटने में जुटा था। बृहस्पतिवार शाम वह पत्नी सोनू के साथ सैनिक कॉलोनी स्थित ससुराल में भी कार्ड देने गया था। शुक्रवार दोपहर सोेनू घर के दूसरे तल स्थित अपनी रसोई में गंभीर रूप से जल गई। आशीष के मुताबिक, वह कार्ड बांटने गया था। घर में उसकी भाभी थी, बस। भाई विकास और भाभी से खबर पाकर वह आ गया। सोनू के पिता बीपी पांडेय को फोन से खबर दी। सोनू को एसआरएन अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।
सोनू के माता-पिता समेत मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो उसके पति और जेठ से उनका टकराव हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू को साजिशन जलाया गया है। उनकी शिकायत पर एसआरएन चौकी की पुलिस ने पति आशीष और जेठ विकास को हिरासत में ले लिया। आशीष का कहना था कि सोनू रसोई में चूल्हे पर खाना बना रही थी। चीख सुनकर भाभी पहुंची तो वहां सोनू लपटों से घिरी थी। जमीन पर मिट्टी का तेल फैला था। गैलन भी पड़ा था। उधर, पिता बीपी पांडेय का आरोप है कि सोनू को दहेज कम लाने का ताना देकर प्रताड़ित किया जाता था। उस पर मायके से एक लाख रुपये और बाइक लाने का दबाव दिया जा रहा था। सरायइनायत पुलिस ने सोनू के सास-ससुर, पति, जेठ, जेठानी पर केस लिखा है,। सोनू की स्थिति गंभीर है।