{"_id":"603167bcdfdd8a3a5a7c3395","slug":"37-seats-of-jila-panchayat-member-reserved-for-obc-st","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u091c\u093f\u0932\u093e \u092a\u0902\u091a\u093e\u092f\u0924 \u0938\u0926\u0938\u094d\u092f \u0915\u0940 37 \u0938\u0940\u091f\u0947\u0902 \u0913\u092c\u0940\u0938\u0940-\u090f\u0938\u091f\u0940 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0906\u0930\u0915\u094d\u0937\u093f\u0924","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य की 37 सीटें ओबीसी-एसटी के लिए आरक्षित
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:19 AM IST
prayagraj news : पंचायत चुनाव
- फोटो : prayagraj
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
जिला पंचायत सदस्य की 84 में से 37 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। शेष 45 में से 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इस तरह से 31 सीटें अनारक्षित रहेंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण तय हो चुका है। यहां की सीट अनारक्षित है। शासन की ओर से पंचायतों के आरक्षण का आवंटन भी किया जा चुका है। जिला पंचायत सदस्यों का भी आवंटन हो चुका है। शनिवार को सीटवार आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हुई। नगर निगम विस्तार के बाद यहां जिला पंचायत की कुल 84 सीटें रह गई हैं। इनमें से छह सीटें एससी महिला एवं 11 सीटें एसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ओबीसी महिला के लिए आठ तथा ओबीसी वर्ग के लिए 14 सीटें आरक्षित हैं। 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। शेष 31 सीटों पर सभी वर्ग के लोग चुनाव लड़ सकेंगे।
पूर्व सैनिकों ने गिनाईं समस्याएं, 22 आवेदन भी दिए
जिला सैनिक बंधु की कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने समस्याएं उठाईं। प्रशासन, पुलिस, नगर निगम से संबंधित ज्यादा शिकायतें रहीं। उन्होंने शिकायतों की बाबत 22 आवेदन भी दिए। ज्ञापन एडीएम नागरिक आपूर्ति और एडीएम सिटी को सौंपा गया। अफसरों ने शिकायतों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में एसएन उपाध्याय, श्याम सुंदर पटेल आदि मौजूद रहे।