लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now Ruby Khan called Shri Ram a prophet

Aligarh News: अब रूबी खान ने श्रीराम को बताया पैगंबर

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:30 AM IST
रूबी आसिफ खान उपाध्यक्ष जयगंज मंडल महिला मोर्चा।
रूबी आसिफ खान उपाध्यक्ष जयगंज मंडल महिला मोर्चा। - फोटो : CITY OFFICE
भगवान श्रीराम को पैंगबर बताकर भाजपा महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में वह गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आई थीं।

रूबी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्ध सम्मेलन से हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिला है। एक मिसाल बनी है। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समुदाय के लोग समझते जा रहे हैं कि भगवान श्रीराम ही हमारे पैगंबर थे। रूबी ने कहा कि सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म है। योगी आदित्यनाथ के आगमन से प्रबुद्ध सम्मेलन में मुस्लिम समाज के लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

जय श्रीराम की गूंज सुनकर वह भी खुश हैं। उन्होंने जो हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की है। आज उसे मुस्लिम समाज के लोग समझते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सारा भेदभाव मिटा दिया है। विपक्षी दल जान लें कि मुस्लिम समाज जाग उठा है।
ये समाज जान गया है कि भाजपा ही उनकी रक्षा कर सकती है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। रूबी ने गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और नवरात्र में व्रत रखा था। इसके बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी थी। इसके बाद प्रशासन ने रूबी को सुरक्षा मुहैया कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;