असल में अलीगढ़ के अमित के घर में सफेद चूहे की आंख के पास पहले एक मस्सा उभरता हुआ देखा तो उन्होंने उस समय ज्यादा गौर नहीं किया। उसके कुछ दिन बाद वह मस्सा एक रसौली का रूप ले चुका था, जिससे उसकी आंख पूरी तरह ठक गई थी जिससे चूहे को चलने में और खाने पीने में काफी परेशानी हो रही थी। जब उन्होंने इस समस्या को ज्यादा बढ़ते हुए देखा तो शहर के वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक डॉ. विराम वार्ष्णेय को दिखाया। डॉ. विराम ने बताया कि इसे जल्द से जल्द सर्जरी कर के निकालने की आवश्यकता है तभी इसके आंख बच सकती हैं अन्यथा इसकी जान को भी खतरा है।