अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) एवं महानगर में बड़े नेताओं के बयानों पर तूफान मचा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने एएमयू के आंबेडकर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ‘कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के धब्बे’ कहकर देश की राजनीति को गरम कर दिया है।
यह मामला शांत होता, उसके पहले ही भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ‘एएमयू को आतंकी विचार धारा का अड्डा’ कहकर आग में घी डालने का काम कर दिया है। इस पर एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा था कि एएमयू में नहीं, आरएसएस की शाखा में आतंकवादी पलते हैं। उनके इस बयान से भाजपा एवं विद्यार्थी परिषद के नेता तिलमिला गए हैं। आरएसएस द्वारा मशकूर अहमद उस्मानी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की तैयारी चल रही है।
एएमयू आकर मानसिक इलाज कराएं स्वामी : मशकूर
एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने यूनियन हॉल में पत्रकारों से कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी ने एएमयू को आतंकी विचारों का अड्डा बताकर देश के संविधान और राष्ट्रपति का अपमान किया है। वह माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। कहा कि एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का मनोचिकित्सा विभाग बहुत अच्छा है। स्वामी यहां के चिकित्सकों से उपचार करा सकते हैं। सचिव मो. फहद ने कहा कि चंद सिरफिरे लोगों के बयानों से और उनकी मानसिकता से एएमयू के इतिहास को नहीं बदला जा सकता है। इस अवसर पर कैबिनेट सदस्य मतीन अशरफ, नज्मुस साकिब, मो. नदीम आदि मौजूद थे।
मशकूर के खिलाफ राष्ट्रदोह के मुकदमे की तैयारी
एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी के बयान को राष्ट्रीय स्वयं संघ ने गंभीरता से लिया है। आरएसएस के प्रचार प्रमुख महेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि आरएसएस मशकूर अहमद उस्मानी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लगाने की तैयारी कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष के बयान से कार्यकर्ताओं को भारी आघात पहुंचा है। जबकि आरएसएस की शाखाओं पर सदैव राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है। संघ की शाखाएं देश के अंदर लाखों सेवा कार्य संचालित करती है।
एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं में आतंकवादी पलने संबंधी बयान से आहत सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष मशकूर अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि अध्यक्ष का बयान पढ़कर वह सन्न रह गए। आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसकी शहर में करीब 100 शाखाएं हैं। 1925 से आज तक संघ का कोई भी स्वयं सेवक आतंकवादी के रूप में न पकड़ा गया है और न सजा हुई है। जबकि एएमयू के अनेक छात्रों के ऊपर आपराधिक मामले चल रहे हैं। 1998 में आईबी के अफसर राजन शर्मा को एएमयू में ही यातना दी गईं और जबड़ा तोड़ा गया। इसलिए ऐसे बयान देने वालों और बयान का समर्थन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
हद में रहें छात्र नेता
एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष के बयान की भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने भर्त्सना की है। आरएसएस के खिलाफ दिए गए बयान पर देवराज सिंह ने कहा कि छात्रों को अपनी हद में रहना चाहिए।
स्वामी जैसे लोग देश के दुश्मन : आमिर
एएमयू के निष्कासित छात्र आमिर मिंटोई ने भी सुब्रमण्यम स्वामी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं, उनकी अलीगढ़ पर उंगली उठाने की औकात नहीं है। सुब्रमण्यम स्वामी जैसे लोग देश के असली दुश्मन हैं। उल्लेखनीय है कि यह वही आमिर मिंटोई है, जिनके सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा था कि कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के धब्बे लगे हैं।
सिमी एवं मन्नान वानी एएमयू की देन : शैलेंद्र
एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी के इस बयान पर भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की हैं। उन्होंने कहा कि सिमी जैसे संगठन और मन्नान वानी जैसे आतंकी एएमयू की देन हैं। मन्नान वानी संघ की किसी शाखा में नहीं जाता था।
मशकूर के खिलाफ हो कार्रवाई : एबीवीपी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इराक, अफगानिस्तान, सीरिया और पाकिस्तान में तो संघ नहीं है और न ही शाखा लगती है। वहां आतंकवाद क्यों है, यह सोचने का विषय है।
मानसिक संतुलन खो चुके हैं स्वामी
एएमयू के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद ने कहा कि एएमयू को आतंकी विचारधारा का अड्डा बताने वाले सुब्रमण्यम स्वामी मानसिक संतुलन खो चुके हैं। ऐसे लोगों एवं सांप्रदायिक जहर घोलने वालों का इलाज आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। सुब्रमण्यम स्वामी का भी जल्द इलाज होेगा।
समाज में जहर घोल रहे स्वामी
एएमयू के पूर्व छात्र एवं सपा नेता शहबाज जफीर ने सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्वामी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें उपचार की जरूरत है।