अलीगढ़। एएमयू का बिगड़ा माहौल लगातार सुलग रहा है। सोमवार रात बीटेक हॉस्टलर को एक छात्र गुट ने बाइक समेत उठाने के बाद जमकर पीटा और उसकी बाइक को आग लगाने की कोशिश की। इतना ही नहीं शुक्रवार रात हुए घटनाक्रम के बदले में इस छात्र को भी तमंचा सहित पकड़ा दिखाकर पुलिस को सौंपने की साजिश रची गई। मगर सुलेमान हॉल के छात्रों के विरोध के चलते यह साजिश धरी रह गई। इस दौरान हमलावरों द्वारा कैंपस में दो स्थानों पर फायरिंग भी की गई। इस घटना के बाद से कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दोनों छात्र गुटों में आक्रोश भी है।
हुआ यूं कि बीटेक छात्र सादाब उर्फ ऐजाजउल सुलेमान हॉल में रहता है। वह सोमवार देर शाम अपने एक साथी को हॉल पर छोड़ने के बाद कहीं जा रहा था। तभी यूनियन स्कूल के पास पीछे से आते कुछ छात्रों ने उसे घेर लिया और जबरन अपनी बाइक पर बैठाते हुए उसकी बाइक कब्जे में ले ली। इस दौरान दो फायर भी किए गए। इसके बाद उसे आरएम हॉल में ले जाकर जमकर पीटा। साथ ही यह इशारा किया गया कि यह उसी गुट का छात्र है, जिसने बाइक फूंकी थी। अब इसकी बाइक फूंक दो। साथ ही वहां फायरिंग करते हुए उस पर तमंचा दिखाने की कोशिश की गई। तभी सुलेमान हॉल के छात्र वहां एकत्रित हो गए और ऐजाज की तरफदारी करते हुए उसे शरीफ छात्र बताया। सुलेमान हॉल के छात्रों के विरोध के चलते उनकी प्लानिंग धरी रह गई। बाद में खबर पर प्राक्टोरियल टीम के अलावा एसएसपी पीयूष मोर्डिया, एसपी सिटी दयानंद मिश्रा, सीओ एके सिंह आदि सिविल लाइन पुलिस के साथ पहुंच गए। घायल छात्र को मेडिकल कालेज भिजवाया गया। साथ ही ऐहतियातन बीएम हॉल व सुलेमान हॉल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। घायल ऐजाज ने इस घटना में एक छात्र नेता के हॉल के बाहर उनके साथियों द्वारा पीटे जाने का आरोप लगाया है। प्राक्टर के अनुसार तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में एक छात्र नेता का हाथ होना बताया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। बता दें कि बृहस्पतिवार को बीएम हॉल में दो छात्र गुटों में भिड़ंत में बाइकें फूंक दी गई थीं। इसके बाद शुक्रवार रात बीएम हॉल पर दो छात्रों को तमंचा सहित पकड़ा गया था, जो जबरन तमंचा सहित गिरफ्तारी का आरोप लगा रहे थे। यह घटना उसी का बदला मानी जा रही है और कैंपस का माहौल बेहद गरम है।