Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra
›
Up Election 2022 Bjp List Of Candidates Mainpuri Kasganj Etah And Firozabad Vidhan Sabha Seats
{"_id":"61eab89cc5616358cf103c5c","slug":"up-election-2022-bjp-list-of-candidates-mainpuri-kasganj-etah-and-firozabad-vidhan-sabha-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की तीसरी सूची: आगरा मंडल में वर्तमान विधायक का टिकट कटा, मुलायम के समधी को बनाया प्रत्याशी, कैबिनेट मंत्री फिर लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की तीसरी सूची: आगरा मंडल में वर्तमान विधायक का टिकट कटा, मुलायम के समधी को बनाया प्रत्याशी, कैबिनेट मंत्री फिर लड़ेंगे चुनाव
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
सार
भाजपा की सूची में कासगंज, अलीगंज, एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद से उम्मीदवार घोषित हुए हैं।
हरिओम यादव मुलायम सिंह समधी और रामनरेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। आगरा मंडल में कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा से कुछ उम्मीदवारों के नाम जारी हुए हैं। फिरोजाबाद जनपद में भाजपा ने वर्तमान विधायक का टिकट काट दिया है। वहीं मैनपुरी की भोगांव सीट से कैबिनेट मंत्री को दोबारा टिकट दिया गया है। मुलायम के समधी हरिओम यादव का नाम सिरसागंज सीट से है। फिरोजाबाद
फिरोजाबाद जिले में भाजपा ने पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। फिरोजाबाद सदर से मनीष असीजा को प्रत्याशी बनाया है। शिकोहाबाद से पार्टी ने बदलाव किया है। भाजपा से बागी हुए मुकेश वर्मा की जगह ओम प्रकाश वर्मा को टिकट दिया है। टूंडला विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक प्रेमपाल धनगर पर पार्टी ने दोबारा दांव लगाया है। वहीं चर्चित सीट सिरसागंज से मुलायम सिंह यादव के समधी और वर्तमान विधायक हरिओम यादव को टिकट दिया गया है। जसराना से भाजपा ने जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह लोधी को टिकट दिया है। यहां से वर्तमान भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी का टिकट काटा है। मैनपुरी
मैनपुरी में भोगांव सीट से सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को पुनः टिकट दिया गया है। वहीं जयवीर सिंह को सदर सीट से टिकट दिया गया है। कासगंज
कासगंज में देवेंद्र सिंह लोधी को पार्टी ने टिकट दिया है। एटा विधानसभा से विपिन वर्मा डेविड और अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। आगरा मंडल में कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा से कुछ उम्मीदवारों के नाम जारी हुए हैं। फिरोजाबाद जनपद में भाजपा ने वर्तमान विधायक का टिकट काट दिया है। वहीं मैनपुरी की भोगांव सीट से कैबिनेट मंत्री को दोबारा टिकट दिया गया है। मुलायम के समधी हरिओम यादव का नाम सिरसागंज सीट से है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद
फिरोजाबाद जिले में भाजपा ने पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। फिरोजाबाद सदर से मनीष असीजा को प्रत्याशी बनाया है। शिकोहाबाद से पार्टी ने बदलाव किया है। भाजपा से बागी हुए मुकेश वर्मा की जगह ओम प्रकाश वर्मा को टिकट दिया है। टूंडला विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक प्रेमपाल धनगर पर पार्टी ने दोबारा दांव लगाया है। वहीं चर्चित सीट सिरसागंज से मुलायम सिंह यादव के समधी और वर्तमान विधायक हरिओम यादव को टिकट दिया गया है। जसराना से भाजपा ने जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह लोधी को टिकट दिया है। यहां से वर्तमान भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी का टिकट काटा है।
मैनपुरी
मैनपुरी में भोगांव सीट से सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को पुनः टिकट दिया गया है। वहीं जयवीर सिंह को सदर सीट से टिकट दिया गया है।
कासगंज
कासगंज में देवेंद्र सिंह लोधी को पार्टी ने टिकट दिया है। एटा विधानसभा से विपिन वर्मा डेविड और अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है।
Link Copied
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।