पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
खंदौली। कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा की जानकारी पर गुस्साए समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर पथराव कर दौड़ा दिया। निर्माण कार्य के लिए लाईं गईं ईंटें फेंक दी गईं। मुनीम से मारपीट की गई। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने मामला शांत कराया। फिलहाल भूमि पर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है।
रविवार सुबह तकरीबन 10 बजे पोईया के ग्राम प्रधान संजय खान के नेतृत्व में समुदाय विशेष के सैकड़ों लोग यमुना की तलहटी पर पहुंचे और कब्रिस्तान की भूमि पर भूमाफिया द्वारा कब्जे का आरोप लगाते हुए पथराव शुरू कर दिया। वहां रखी ईंट फेंक दी गईं। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को दौड़ाया और मुनीम जसवंत सिंह से मारपीट कर दी। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने समझा बुुझा कर मामला शांत किया। बाद में नायब तहसीलदार और लेखपाल पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने बताया कि उक्त भूमि कब्रिस्तान की है। इस पर भूमाफिया ने मिट्टी डलवाकर प्लाटिंग कर रहा है।
नायब तहसीलदार प्रवर्धन शर्मा का कहना है कि कब्रिस्तान रिकार्ड में नहीं है। वह ग्राम सभा की जमीन है, जिस पर प्रापर्टी डीलर ने अपना कब्जा कर लिया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि भूमि पर निर्माण कार्य नहीं होने के निर्देश दिए गए हैं।