पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
आगरा। पुलिस द्वारा पूर्व पार्षद महावीर वर्मा को बिल्लू का साथी बताने पर कांग्रेसियों और व्यापारियों में उबाल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बिल्लू गैंग को दबोचने के बाद पुलिस ने पूर्व पार्षद महावीर वर्मा को बिल्लू वर्मा का साथी बताया था। इस पर व्यापारियों में रोष हो गया। उनका कहना है कि पूर्व पार्षद महावीर को जानबूझ कर फंसाया गया है। रविवार को उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दुष्यंत शर्मा एडवोकेट ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस पार्षद दल के नेता शिरोमणि सिंह, पार्षद रफत उल्लाह, पार्षद अनुज शर्मा, पूर्व षार्षद गोपाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने महावीर को झूठे केस में फंसाया है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्षेत्र के व्यापारी भी कांग्रेस के साथ हैं।
मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
आगरा। विशाल अपहरण मामले में पुलिस की कहानी के विरोध में खड़े हुए पीड़ित के पिता अपनी शिकायत सोमवार को मुख्यमंत्री से करेंगे। बताते चलें कि छत्ता के कृष्णा कालोनी निवासी विशाल श्रीवास्तव 15 जनवरी को मथुरा जाने की कह कर घर से निकला था उसके बाद लापता हो गया था। इसके बाद 18 को लौटा था। छत्ता पुलिस का कहना है कि विशाल तनाव के कारण ट्रेन में बैठ कर चला गया था। तनाव कम हुआ तो घर लौट आया।