पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बाह। विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन अधजली लाश को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे कि पुलिस संग मायके वाले पहुंच गए। यह देख ससुरालीजन लाश छोड़ भाग गए। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
बासौनी के लखनपुर निवासी विष्णु की शादी छह माह पूर्व कूमपुर (निवोहरा) निवासी रेखा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन रेखा को तंग कर रहे थे। विरोध पर उससे मारपीट की जाती थी। आरोप है कि रेखा को आग लगाकर मार दिया गया। इसके बाद ससुरालीजन उसकी लाश को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। शनिवार को इसकी जानकारी मृतका के परिवारीजनों को लगते ही वह पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और मायका पक्ष के लोगों को देख ससुरालीजन रेखा की लाश वहीं छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने ससुर रामभरोसी को गिरफ्तार कर लिया। रेखा के पिता ने बासौनी थाने में पति, सास, ससुर आदि के खिलाफ दहेज के लिए बेटी को जलाकर मार डालने और साक्ष्य मिटाने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी हैं।