आगरा। शाहगंज क्षेत्र में चार युवकों ने आठवीं की छात्रा से घर में घुस कर छेड़खानी कर दी। परिवारीजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंच गए। दोनों आरोपियों को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। परिवारीजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली छात्रा घर के पास स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह घर में बैठी थी। उसके स्कूल के दो छात्र अपने दो अन्य साथियों के साथ घर में आ धमके। चारों युवकों ने किशोरी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बेेटी का शोर सुनकर परिवारीजन निकल आए। चीखपुकार पर पड़ोसी भी पहुंच गए। इस पर आरोपी युवक भागने लगे। लोगों ने पीछा करके दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।