पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सैंया। बहन को राजाखेड़ा से लेकर लौटते समय बाइक को मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
खेरागढ़ के गांव चीत निवासी 22 वर्षीय संतोष चचेरे भाई गुड्डू के साथ अपनी राजस्थान के राजाखेड़ा निवासी बहन के यहां गया था। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम तकरीबन 4:30 बजे वे बहन रजनी और उसके दो बच्चों के साथ बाइक से लौट रहे थे। सैंया चौराहे से अयेला पुलिस चौकी के समीप पहुंचते ही सामने से आई मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संतोष तथा उसके नौ माह के भांजे की मौत हो गई। जबकि रजनी और गुड्डू समेत मैजिक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। दुर्घटना की जानकारी परिवारीजनों को लगते ही उनमें कोहराम मच गया। वहीं घायल रजनी और गुड्डू की हालत चिंताजनक बताई गई है। गुड्डू इंटरमीडिएट का छात्र है। उधर, हादसे के बाद चालक मैजिक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मैजिक को जब्त कर लिया।