बलदेव (मथुरा)। गुरुवार को दोस्तों के साथ नहाते समय यमुना में डूबे आगरा के बोदला की नई आबादी निवासी मुकेश (21) पुत्र रामवीर का शव शुक्रवार को गोताखोरों ने खोज निकाला। वह दोस्तों के साथ यमुना के कैलाश पुल के निकट नहाने गया था।
मौके पर बलदेव पुलिस एवं गोताखोर पहुंचे थे। उन्होंने उसको खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन गुरुवार को उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उसे खोजने के लिए गोताखोरों को फिर से यमुना के पानी में उतारा। काफी खोजने के बाद दोपहर को युवक का शव मिल गया। रोते-बिलखते परिवारीजन बिना किसी कार्रवाई के युवक का शव ले गए। थानाध्यक्ष बलदेव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक को ढूंढने में 20 घंटे लग गए। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।