फ्री में मिल रहा है गैस कनेक्शन, आप भी ऐसे उठा सकते हैं फायदा

अगर आप के पास अब तक गैस कनेक्शन नहीं है, तो ये अच्छी खबर आपके लिए है। आपको फ्री में गैस कनेक्शन मिल सकता है। 

गरीब की रसोई तक गैस कनेक्शन पहुंचाने के लिए सरकार की इस योजना को काफी तारीफ मिल रही है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री उज्जवला योजना। योजना का एक मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की सुरक्षा करना भी है। 

 केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से गरीब महिलाओं को जल्‍द ही मिट्टी के चूल्‍हे से आजादी मिल जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले अशुद्ध वातावरण यानी धूंए से छुटकारा दिलाना है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब तक पंजाब में ढाई लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि लुधियाना में 16 हजार लोगों को कनेक्शन मुहैया कराए गए हैं। यह जानकारी योजना के जिला नोडल अफसर हरदेव सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित कांफ्रेंस में दी। 
 

हरदेव ने दावा किया कि कंपनियों के पास सूची के आधार पर आर्थिक तौर पर कमजोर सौ फीसदी लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचा दिया गया है। बावजूद इसके स्कीम खुली है, 

 गैस सिलेंडर के लिए उन महिलाओं को पात्र माना जा रहा है। जिनके परिवारों को सोशल इकॉनोमिक कॉस्ट सेंसस में आर्थिक तौर पर कमजोर के रूप में चिंहित किया गया है। इसके तहत घर में पहले गैस कनेक्शन होने की शर्त के साथ नया गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
 

योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी LPG वितरण केंद्र में जमा कराना है।

उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र LPG वितरण केंद्र से मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है अथवा ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। 2 पन्ने के आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारी जैसे कि नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, जन धन / बैंक खाता संख्या को भरना जरुरी है।
 

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी आवेदन पत्र के साथ ही जमा करानी होगी। जिसमें BPL राशन कार्ड,  एक फोटो ID जैसे की आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र,  एक पासपोर्ट साइज फोटो, या फिर ड्राइविंग लाइसेंस, लीज करार, टेलीफोन, बिजली या पानी का बिल ,LIC पालिसी, बैंक / क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को आईडी प्रुफ माना जा सकता है।

आवेदन पत्र के अंदर ही आवेदक यह चयन कर सकता ही कि उसे 14.2 किलो वाला गैस सिलिंडर चाहिए या फिर 5 किलो वाला। फार्म भर कर इसे

READ SOURCE