धोरों की धरती राजस्थान दुनियाभर में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध् है। जहां प्रदेश में एक ओर राजपूताना की झलक देखने को मिलती है। वहीं दूसरी ओर मुगल साम्राज्य से जुड़ी कहानियां भी यहां की विरासत का अभूतपूर्व हिस्सा है। राजस्थान को राजाओं की धरती के नाम से भी जाना जाता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश ने विश्व मानचित्र पर विभिन्न सेंचुरी को लेकर भी पहचान बनाई है। यहां हमने पर्यटकों को मुख्य तौर पर आकर्षित करने वाले कुछ पर्यटक स्थलों के बारें में जानकारी देने का प्रयास किया है। इनमें प्रमुख हैं...आमेर फोर्ट, जयपुर
राजपूताना शान का यह प्रतीक राज्य की राजधानी जयपुर से 11 किलोमीटर दूर स्थित है। इतिहास के अमूल्य यादें समेटे यह फोर्ट हॉलीवुड और बॉलीवुड के लिए भी पसंदीदा स्थल रहा है। इसके अतिरिक्त यहां स्थित शीश महल हो या दीवाने ए खास सभी आपको राजपूताना काल का अहसास कराते है। आमेर फोर्ट को एक ओर बात जो खास बनाती है वह है हाथी की सवारी। यहां आने वाले देशी—विदेशी पर्यटक इस सवारी का लुत्फ ले सकते है।
जैसलमेर फोर्ट, जैसलमेरराजा जैसल का बनवाया यह फोर्ट दुनिया के सबसे बड़े फोर्ट में से एक माना जाता है। गोल्डन सिटी जैसलममेर में स्थित इस फोर्ट को देखने के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या मेंं पर्यटक पहुंचते है। इस फोर्ट में राजस्थान की शिल्पकला की झलक आसानी से देखने को मिल जाती है। इस फोर्ट के अतिरिक्त यह शहर हवेलियों के लिए भी काफी मशहूर है। साथ यहां थार की सफारी का आनंद भी लिया जा सकता है।
रणथम्भोर नेशनल पार्क, सवाई माधोपुर
कभी जयपुर के राजाओं के लिए पसंदीदा शिकारगाह रहे रणथम्भोर को वर्ष 1980 में नेशनल पार्क घोषित किया गया। यह देश के फेमस सेंचुरी में से एक है। रॉयल बंगाल टाइगर का घर कहे जाने वाले इस पार्क को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। करीब 1334 स्कवायर किमी में फैले इस पार्क में जंगली जानवरों की कई दुर्लभ प्रजातियां भी पायी जाती है।

लेक पिछोला, उदयपुर
राज्य का उदयपुर शहर झीलों की नगर के नाम से प्रसिद्ध है। झीलों के साथ इसे शहर ने पिछले एक दशक में डेस्टिनेशन वेडिंग सिटी के तौर पर भी पहचान बनाई है। यहां हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई नामी सितारे विवाह बंधन में बंधे है। यहां की प्रमुख झील पिछोला है। जो कि शहर के मध्य में स्थित है। जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षक का केन्द्र है।

भानगढ़ फोर्ट, अलवरअलवर जिले में स्थित यह फोर्ट देश के सबसे डरावने स्थान में माना जाता है। इस फोर्ट को लेकर कई डॉक्यूमेंट्री, टीवी सीरियल व फिल्म भी बन चुकी है। भारतीय पुरतत्व विभाग ने भी इस स्थान को विशेष दर्जा दिया हुआ है।
उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुरकरीब 14 वर्ष में बनकर तैयार हुआ यह पैलेस देश का सबसे बड़ा निजी आवासीय स्थान है। इस पैलेस में 347 कमरे है। इस पैलेस में भारतीय और यूरोपियन शैली की झलक देखने को मिलती है। इस पैलेस के एक हिस्से में आज भी राजपरिवार रहता है। जबकि एक हिस्से को म्यूजियम मेंं परिवर्तित कर दिया गया है।
चित्तौड़गढ़ फोर्ट, चित्तौड़गढ़इस फोर्ट को राजपूत ताकत का प्रतीक माना जाता है। करीब 240 हैक्टेयर में बने इस फोर्ट में कई विश्व प्रसिद्ध स्मारक भी है। इस फोर्ट में सात गेट है। इसके अतिरिक्त विजय स्तंभ व अन्य कई स्मारक भी इस फोर्ट को अनोखा बनाते है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन इस फोर्ट को देखने दस हजार से ज्यादा पर्यटक आते है।
जयपुर सिटी पैलेस, जयपुरशहर की चार दीवारी में स्थित यह पैलेस हमेशा से पर्यटकों को लुभाता रहा है। जयपुर सिटी पैलेस राजपूताना और मुगलशैली का अनूठा नमूना है। इस पैलेस में ना केवल म्यूजियम है अपितु जयपुर के अंतिम शासक का परिवार आज भी इस पैलेस में रहता है। महाराजा सवाई जयसिंह को इस पैलेस के लिए अधिक श्रेय दिया जाता है।
पुष्करअजमेर से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित पुष्कर विदेशी सैलानियों को लिए हमेशा से ही आकर्षण का केन्द्र रहा है। यहां आयोजित होने वाला चाहे प्रसिद्ध पुष्कर मेला हो या फिर अन्य कार्यक्रम सभी पर्यटकों को पसंद आते रहें है। जबकि देशी पर्यटकों के लिए यह स्थान इसलिए खास है क्योंकि यहा भगवान ब्रह्मा का मंदिर है। जो कि दुनिया में ओर कहीं नहीं है।
जूनागढ़ फोर्ट, बीकानेरयह फोर्ट 1588 में बनवाया गया था। इसे मुगल सम्राट अकबर के सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले राजा राय सिंह ने बनावाया था। लाल पत्थर और मार्बल से बना यह फोर्ट पर्यटकों के लिए काफी पसंदीदा स्थल है।