Hindi News
›
Technology
›
Tech Diary
›
Google Doodle Today Celebrates Gerald Jerry Lawson Birthday Inventor Of Video Game Pioneer
{"_id":"638838ef79d67e14496fcdda","slug":"google-doodle-today-celebrates-gerald-jerry-lawson-birthday-inventor-of-video-game-pioneer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर मॉडर्न गेमिंग के फादर गेराल्ड जैरी लॉसन को किया याद, जानें इनके बारे में","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर मॉडर्न गेमिंग के फादर गेराल्ड जैरी लॉसन को किया याद, जानें इनके बारे में
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:47 AM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
लॉसन ने कम उम्र में ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आस-पड़ोस के घरों के टीवी की मरम्मत की और इन्हीं के खराब हिस्सों और स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से खरीदी गई चीजों से अपना रेडियो स्टेशन बनाया था।
गूगल बड़ी हस्तियों को याद करने और प्रमुख इवेंट्स को यादगार बनाने के लिए समय-समय पर डूडल बनाता है। आज गूगल ने डूडल के जरिए इंजीनियर गेराल्ड जैरी लॉसन को याद किया है। गेराल्ड जैरी लॉसन का आज 82वां जन्मदिन है और उन्हें मॉडर्न गेमिंग का फादर कहा जाता है। लॉसन ने ही पहली बार बदली जा सकने वाली गेम कार्ट्रिज और कारतूस वाला होम वीडियो गेमिंग कंसोल बनाया था।
गेराल्ड जैरी लॉसन
इंजीनियर गेराल्ड जैरी लॉसन का जन्म 1 दिसंबर 1940 को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुआ था। लॉसन ने कम उम्र में ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों की रिपेयरिंग करना पसंद था। उन्होंने आस-पड़ोस के घरों के टीवी की मरम्मत की और इन्हीं के खराब हिस्सों और स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से खरीदी गई चीजों से अपना रेडियो स्टेशन बनाया था। उन्होंने वीडियो गेम कार्ट्रिज का आविष्कार भी किया, जिसने सभी के पसंदीदा वीडियो गेम सुपर मारियो और कॉन्ट्रा को दुनियाभर के लाखों लोगों तक पहुंचाया।
लॉसन अपने कॉलेज और सिटी कॉलेज को पूरा करने के बाद कैलिफॉर्निया के पालो आल्टो आ गए थे। उस समय तक इस शहर को सिलिकॉन वैली कहा जाता था। यहां आने के बाद गेराल्ड जैरी लॉसन ने फेयरचाइल्ड सेमीकंडक्टर में एक कंसेल्टेंट इंजीनियर के पद पर काम किया। उनकी लगन और प्रतिभा को देखते हुए कुछ समय बाद उन्हें इसी फर्म में वीडियो गेम डिपार्टमेंट का डायरेक्टर बना दिया गया।
यहीं पर उन्होंने फेयरचाइल्ड चैनल एफ कंसोल को विकसित किया है, जो कि पहला होम वीडियो गेम सिस्टम कंसोल था। इसी की मदद से बाद में सुपर मारियो, कॉन्ट्रा और डबल ड्रैगन जैसे गेम विकसित हो पाए। 9 अप्रैल 2011 को 70 वर्ष की उम्र में डायबिटीज की बीमारी के चलते लॉसन का निधन हो गया।
गूगल डूडल
गेमिंग में अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर के योगदान का सम्मान करने के लिए गूगल ने गुरुवार को लॉसन के 82 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए इंटरैक्टिव डूडल गेम्स का एक संग्रह बनाया है। गेम, जो 1970 के शुरुआती वीडियो गेम की याद दिलाते हैं, आपको मुख्य बिंदुओं के माध्यम से एक यात्रा पर ले जाते हैं। नए डूडल के ग्राफिक्स लॉसन के करियर और शुरुआती गेमों के ग्राफिक्स और उद्देश्यों में एक झलक पेश करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं डूडल पर क्लिक करके आप ऐरो की की मदद से इसे वीडियोगेम की तरह खेल भी सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।