लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Rae Bareli Stadium Named After Hockey Star Rani Rampal, First Sports Woman To Get This Honour

Hockey: हॉकी दिग्गज रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली का स्टेडियम, यह उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Mar 2023 12:24 PM IST
सार

रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस स्टेडियम से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में रानीह खिलाड़ियों के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ स्टेडियम का उद्घाटन कर रही हैं।

Rae Bareli Stadium Named After Hockey Star Rani Rampal, First Sports Woman To Get This Honour
रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रायबरेली के हॉकी स्टेडियम को भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर रखा गया है। वह यह उपलब्धि पाने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ' (Rani's Girls Hockey Turf) कर दिया है। 

 

रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस स्टेडियम से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में रानीह खिलाड़ियों के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ स्टेडियम का उद्घाटन कर रही हैं। रानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी में मेरे योगदान का सम्मान करने के लिए हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'रानी गर्ल्स हॉकी टर्फ' कर दिया है। खुशी और आभार व्यक्त करने के लिए शब्द बहुत कम हैं।

India Hockey Captain Rani Rampal Nominated for World Games Athlete of Year  Title

उन्होंने कहा- यह मेरे लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है क्योंकि मैं अपने नाम पर स्टेडियम बनाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हूं। मैं इसे भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं और मुझे उम्मीद है कि यह आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगा। 

रानी एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 में बेल्जियम के खिलाफ खेलने के बाद इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान भारतीय टीम में वापसी की थी। हॉकी प्रो लीग 2021-22 में रानी ने 250वीं कैप हासिल की थी। 28 वर्षीय रानी टोक्यो ओलंपिक के बाद से चोट से जूझ रही थीं और बाद में उन्हें विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की टीम से बाहर कर दिया गया था। अब वह फिर से अंतरराष्ट्रीय हॉकी में वापसी कर रही हैं। रानी को 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed