Hindi News
›
Sports
›
India vs Ghana Men’s Hockey Live Score Updates Commonwealth Games 2022 Birmingham News in Hindi
{"_id":"62e698d3f2254324af4ea7b7","slug":"cwg-2022-india-vs-ghana-mens-hockey-live-updates-commonwealth-games-hockey-score-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs GHA Hockey: राष्ट्रमंडल इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, घाना के खिलाफ 11 गोल दागे, हरमन की हैट्रिक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IND vs GHA Hockey: राष्ट्रमंडल इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, घाना के खिलाफ 11 गोल दागे, हरमन की हैट्रिक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:56 PM IST
India vs Ghana Hockey Highlights: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने पहले मुकाबले घाना को 11-0 से हरा दिया। भारत की ओर से अभिषेक, हरमनप्रीत, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, जुगराज सिंह, नीलकांत शर्मा, वरुण कुमार और मनदीप सिंह ने गोल दागे। उपकप्तान हरमनप्रीत ने गोल की हैट्रिक लगाई।
भारत बनाम घाना पुरुष हॉकी मैच
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
विस्तार
Follow Us
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पूल-बी में अपने पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से रौंद दिया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो को 10-1 से हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में बारबाडोस को 20-1 से हराया था।
भारत के लिए आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। भारत की ओर से अभिषेक, हरमनप्रीत, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, जुगराज सिंह, नीलकांत शर्मा, वरुण कुमार और मनदीप सिंह ने गोल दागे। उपकप्तान हरमनप्रीत ने अपने 150वें अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में सबसे ज्यादा तीन गोल दागे।
यह भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। भारत के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीम है। घाना के बाद भारत का अगला मैच सोमवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 3 अगस्त को कनाडा और 4 को वेल्स से भारतीय टीम भिड़ेगी।
GAME OVER! 🏑
⚠️ 𝙒𝙖𝙧𝙣𝙞𝙣𝙜: The #MenInBlue are here to WIN!
पहले क्वार्टर का खेल
अभिषेक ने पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके बाद 150वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेल रहे उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 10वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर में ड्रैग फ्लिक पर गोल किया।
इसके बाद 14वें मिनट में शमशेर सिंह ने काउंटर अटैक पर गोल दाग भारतीय टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। भारत को पहले क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले और इस में दो पर भारत ने गोला दागे। पहले क्वार्टर के बाद भारत ने घाना पर 3-0 की बढ़त बना रखी थी।
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे क्वार्टर का खेल
दूसरे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल दागा। उन्होंने 20वें मिनट में गोल किया। इसके बाद जुगराज सिंह ने 22वें मिनट में गोल दाग भारत को 5-0 की बढ़त दिला दी। हाफ-टाइम तक यही स्कोर रहा। हाफ-टाइम तक भारत ने 63 प्रतिशत बॉल पजेशन बनाए रखा था। वहीं, घाना का बॉल पजेशन 37 प्रतिशत रहा।
तीसरे क्वार्टर का खेल
तीसरे क्वार्टर में उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 35वें मिनट में इस मैच का अपना दूसरा गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल हासिल किया। इसके बाद 38वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने गोल दाग भारतीय टीम को 7-0 की बढ़त दिला दी। 39वें मिनट में कुमार वरुण ने गोल दाग टीम इंडिया को 8-0 से आगे कर दिया। जुगराज सिंह ने 43वें मिनट में अपना दूसरा गोल दाग भारतीय टीम को घाना पर 9-0 की बढ़त दिला दी।
भारतीय हॉकी टीम (फाइल फोटो)
चौथे क्वार्टर का खेल
चौथे क्वार्टर में 48वें मिनट में मनदीप सिंह ने काउंटर अटैक पर भारत के लिए 10वां गोल दागा। इसके बाद 53वें मिनट पर हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल की हैट्रिक लगाई। इस तरह भारत ने घाना पर 11-0 की जीत हासिल की।
स्वर्ण पदक है निशाने पर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के अभियान में घाना के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम मनप्रीत राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं।
Here is the Starting XI to face Ghana today for the first game of the Birmingham 2022 Commonwealth Games at 8:30 pm (IST)
पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में पदक नहीं जीत पाई थी भारतीय टीम
गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही भारतीय टीम सफलता की भूखी है। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई निवासी मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने आप में काफी सुधार किया है।
भारत के सामने कड़ी चुनौती
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और कनाडा जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों की चुनौती से पार पाना है। रविवार को भारतीय पुरुष टीम 1975 विश्व कप के बाद पहली बार घाना के खिलाफ खेल रही थी। पिछली बार भारत ने घाना को 7-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।