लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman burnt body found on terrace in una himachal pradesh

हत्या का आरोप: घर की छत पर संदिग्ध हालात में मिला अध्यापिका का जला शव

अमर उजाला ब्यूरो, मरवाड़ी/दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Nov 2021 06:28 PM IST
सार

अमरजीत ने पुलिस को बताया कि रात करीब दस बजे उसने मीनाक्षी की तलाश शुरू की। इस दौरान घर की छत पर पत्नी का जला हुआ शव मिला। अभी तक पुलिस को सुसाइड नोट घर से नहीं मिला है।

woman burnt body found on terrace in una himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणु मंदवाड़ा गांव में एक अध्यापिका की संदिग्ध हालात में घर की छत पर जलने से मौत हो गई है। शव की जांच व घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए रविवार को कांगड़ा से फॉरेंसिक टीम गणु मंदवाड़ा पहुंची। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार डंगोह खास की मीनाक्षी (38) की शादी मंदवाड़ा गांव में अमरजीत सिंह के साथ करीब 14 साल पहले हुई थी।



उनकी एक 13 वर्षीय बेटी भी है। मीनाक्षी निजी स्कूल में अध्यापिका थी। अमरजीत सिंह अंब में एक निजी उद्योग में नौकरी करता है। अमरजीत ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह शनिवार रात करीब आठ बजे घर पहुंचा। घर के बाकी सदस्य एक शादी समारोह में गए थे। उसने खुद ही खाना गर्म कर खाया और टीवी देखने लग गया। उसे लगा कि उसकी पत्नी स्कूल के कार्य में व्यस्त है। रात करीब दस बजे उसने मीनाक्षी की तलाश शुरू की। इस दौरान घर की छत पर पत्नी का जला हुआ शव मिला। अभी तक पुलिस को सुसाइड नोट घर से नहीं मिला है।


मृतका के पिता सुखविंद्र जसवाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मीनाक्षी को ससुराल पक्ष के लोग तंग करते थे। दो बार वह झगड़ा सुलझाकर गए थे। इसके बावजूद मीनाक्षी को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा। सुखविंद्र ने सवाल उठाया कि जब पति को रात दस बजे शव मिला तो मायका पक्ष को रात एक बजे क्यों बताया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने कहा कि कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब एफएसएल की रिपोर्ट और डॉक्टरों की जांच के बाद ही मिल पाएंगे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed