पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट की रोपड़ी पंचायत के नौनू गांव में राशन लेकर घर जा रहे लोगों की जीप खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। इसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य का इलाज सरकाघाट नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
मंगलवार को नौनू गांव के बाशिंदे नौनू डिपो से राशन लेने आए थे। सभी ने राशन लेकर जीप में डाला और घर जाने लगे। इसी दौरान करीब पांच बजे घर के पास ही चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। इससे स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। सभी को सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से बलवंत और सुमना देवी को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए नगर परिषद उपाध्यक्ष ध्यान सिंह चौहान, रोपड़ी पंचायत प्रधान दिनेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार पहुंचे। एसएमओ डॉ. पन्ना लाल वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तमाम स्टाफ ने इमरजेंसी तैयारी कर ली थी। स्वास्थ्य उपचार दिया जा रहा है।