{"_id":"606df9d38ebc3e8d3155f2c2","slug":"indubala-is-set-to-become-amb-nagar-panchayat-s-president-shimla-news-sml366751643","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0905\u0902\u092c \u092e\u0947\u0902 \u0907\u0902\u0926\u0941\u092c\u093e\u0932\u093e \u0915\u093e \u0928\u0917\u0930 \u092a\u0902\u091a\u093e\u092f\u0924 \u0905\u0927\u094d\u092f\u0915\u094d\u0937 \u092c\u0928\u0928\u093e \u0924\u092f","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
अंब में इंदुबाला का नगर पंचायत अध्यक्ष बनना तय
जीत के बाद अंब बाजार में बैंड बाजे के साथ विजय जुलूस निकालते नवीन धीमान, इंदु बाला और समर्थक।
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
अंब (ऊना)। वार्ड नौ से जीती पार्षद इंदुबाला का नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष बनना लगभग तय है। नपं अंब के चुनाव चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए।
सुबह आठ से शाम तक मतदान हुआ। इसके बाद खंड विकास कार्यालय अंब में शाम पांच बजे के बाद मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी एसडीएम अंब मनीष यादव ने बताया कि वार्ड एक से कुलदीप कुमार, वार्ड दो से अनुसुया देवी, वार्ड 3 से अंजली सूद 161 वोट, वार्ड 4 से अर्चना कुमारी, वार्ड 5 उपदेश 291 मत, वार्ड 7 से अशोक कुमार 253 वोट, वार्ड 6 से नरेश कुमारी 394 वोट, वार्ड 8 से मेला राम 211 मत, वार्ड 9 से इंदु बाला 308 मत लेकर जीतीं। अंब नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके चलते नपं का नौ नंबर वार्ड विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। यहां से भाजपा से पूर्व विधायक रहे नवीन धीमान की धर्मपत्नी इंदु बाला की जीत के बाद उनके नपं अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। इंदु बाला की जीत के बाद मतगणना केंद्र पर उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
अंब पंचायत की पूर्व प्रधान नरेश कुमारी ने नपं के सबसे बड़े वार्ड 6 प्रताप नगर से जीत दर्ज की। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर की माता अनुसुया देवी ने वार्ड 2 से जीत दर्ज की। हालांकि अभी तक कुछ वार्डों में पार्टीवाइज समर्थक विजेता पार्षदों के नाम साफ न हो पाए हैं। दोनों दल अपने अपने पार्षद अधिक जितने का दावा कर रहे हैं।