विज्ञापन
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather update: Seven roads including two national highways stalled, 13 houses and 11 cowsheds damaged due to landslide

Himachal Weather Update: हिमाचल में भूस्खलन से दो नेशनल हाईवे समेत सात सड़कें ठप, 13 घर और 11 गोशालाएं क्षतिग्रस्त

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Jul 2022 11:34 PM IST
सार

पर्यटन नगरी मनाली में भारी बारिश से वोल्वो बस स्टैंड में नाले का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया। मनाली शहर के बीच से बहने वाले नाले का बहाव सड़क से होकर बस स्टैंड तक पहुंच गया। 

Himachal weather update: Seven roads including two national highways stalled, 13 houses and 11 cowsheds damaged due to landslide
बस स्टैंड में घुसा मलबा। - फोटो : संवाद

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश से बुधवार को दो नेशनल हाईवे समेत सात सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहीं। 13 घर और 11 गोशालाएं भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रदेश भर में छह बिजली ट्रांसफार्मर और तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। कांगड़ा जिला में मंगलवार रात और बुधवार को झमाझम बादल बरसे। मनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसों में मलबा घुस गया। प्रदेश में बरसात से अभी तक 16,505 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूबे में गुरुवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पर्यटन नगरी मनाली में भारी बारिश से वोल्वो बस स्टैंड में नाले का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया।



मनाली शहर के बीच से बहने वाले नाले का बहाव सड़क से होकर बस स्टैंड तक पहुंच गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि पानी बसों के भीतर घुस गया। इससे निगम की बसों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, मनाली-लेह मार्ग साउथ पोर्टल के समीप बारिश के कारण हुए भूस्खलन से घंटों बंद रहा। मंगलवार रात को हुई घटना के बाद मनाली-लेह मार्ग बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रहा। सड़क मार्ग पर पेड़, मलबा और पत्थर गिरने से वाहन आगे नहीं जा सके।


वाहनों को धुंधी के समीप ही रोका गया। लाहौल की ओर से मनाली आ रहे वाहनों को अटल टनल नोर्थ पोर्टल के पास रोका गया। बारिश से ब्यास नदी सहित सहायक नदी-नाले उफान पर हैं। चंबा जिला में भरमौर-पठानकोट हाईवे भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। एनएच को एक घंटे बाद बहाल किया गया। बुधवार को मंडी जिला में तीन, कुल्लू में दो और चंबा जिला में एक सड़क मार्ग बंद रहा। कुल्लू में छह और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। चंबा में दो और लाहौल स्पीति में एक पेयजल योजना भी प्रभावित चल रही है।

क्षेत्र                    बारिश (मिलीमीटर में)
नूरपुर                  114
नगरोटा सूरियां      110
धर्मशाला              101    
कांगड़ा                 75
गुलेर                    74
नादौन                 39
मनाली                38
जोगिंद्रनगर          31
घुमारवीं               29
शिमला               15    

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र          अधिकतम    न्यूनतम
ऊना           35.2         21.7
कांगड़ा        31.9         23.4
हमीरपुर      32.5         24.1
बिलासपुर    34.5        24.0
नाहन          29.9       24.1        
धर्मशाला     29.0       20.2
कल्पा         22.0       14.5    
शिमला       24.0       17.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें