अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:34 PM IST
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम ने फिर से करवट ली है। बुधवार दोपहर बाद रोहतांग के अलावा चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। इससे तापमान गिर गया है। दोपहर बाद बिगड़े मौसम से रोहतांग दर्रा की चोटियों सहित कुंजम पास और बारालाचा में हल्का हिमपात होने की सूचना है। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और घने बादलों को देखकर किसान-बागवानों की चिंता बढ़ गई है। पट्टनघाटी के किसान भी फसल बुआई को लेकर असमंजस में हैं।
किसान रतन लाल, सुभाष तथा प्रेम ने बताया कि अगर मौसम का रुख ऐसा ही रहा तो फिर से फसल खराब होने का डर सता रहा है। मौसम खराब होने से घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और लोग अंगीठी का सहारा ले रहे हैं। पिछले सप्ताह हुई ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। बारालाचा दर्रा से बर्फ हटाने का काम बीआरओ ने दोनों तरफ से छेड़ा है लेकिन अभी 18 किमी के दायरे से बर्फ हटाने का काम शेष बचा है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि अभी मनाली-लेह मार्ग को बहाल होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। बीआरओ का बर्फ हटाओ अभियान जारी है।