{"_id":"598329644f1c1b5f5e8b457f","slug":"himachal-government-dress-code-for-employees-to-appear-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के समक्ष पेश होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के समक्ष पेश होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
हिमाचल सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष पेश होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। कोर्ट की फटकार के बाद वीरवार को सरकार ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को हाईकोर्ट में फॉर्मल ड्रेेस पहनकर जाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में चटक रंग के कपड़े और जींस-टी शर्ट में कोर्ट जाने पर रोक लगा दी गई है। कार्मिक विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विभाग ने आदेशों की अनदेखी करने वालों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रति भी चेताया है। कथित सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में पेश हुई कनिष्ठ अभियंता के जींस और रंग बिरंगे परिधान पर हाईकोर्ट ने बीते माह कड़ा एतराज जताया था।
विज्ञापन
न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने प्रदेश के मुख्य सचिव को आदेश दिए थे कि वह इस बाबत जरूरी निर्देश जारी करें कि कोई भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी जब न्यायालय के समक्ष पेश हो तो वह ध्यान रखे कि उचित परिधान में हो जिससे न्यायालय की गरिमा बनी रहे।