09:29 PM, 05-Dec-2022
पोल ऑफ पोल्स
भाजपा: 35
कांग्रेस: 30
आप: 0
अन्य: 03
08:39 PM, 05-Dec-2022
एबीपी एग्जिय पोल के अनुसार
भाजपा - 33-41
कांग्रेस -24-32
आप - 0
अन्य - 4
08:11 PM, 05-Dec-2022
सर्वे बने राजनीतिक विशेषज्ञों के लिए चुनौती
हिमाचल में अभी तक जो भी सर्वे आए हैं उससे सभी राजनीतिक विशेषज्ञों के लिए जनता के मूड को समझना चुनौती बन गया है।
07:40 PM, 05-Dec-2022
एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश सीएम जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया
एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि गुजरात एक तरफा चुनाव है। वहां दूसरी पार्टियां काफी पीछे हैं। कांग्रेस बहुत नीचे आएगी और आम आदमी पार्टी अपने कुछ वोट लेगी, मगर उसके बाद भी दोनों पार्टियां बहुत पीछे रह जाएंगी। वहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है।
07:27 PM, 05-Dec-2022
टीवी9 ऑन द स्पॉट सर्वे
भाजपा - 33
कांग्रेस - 31
आप - 0
अन्य - 4
07:19 PM, 05-Dec-2022
सभी सर्वे में कांग्रेस और भाजपा की सीटों के बीच अंतर बहुत कम
अभी तक जो सर्वे जारी किए गए है उनके अनुसार हिमाचल का मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक होने वाला है। छह में से दो सर्वे को छोड़ दें तो सभी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर जोरदार होने वाली है।
07:09 PM, 05-Dec-2022
अब तक छह कंपनियों के सर्वे आए सामने
टाइम्स नाउ ईजीटी जहां भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया है, वहीं आजतक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। हिमाचल के लिए अभी तक जितने भी सर्वे आए हैं उनमें भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होगा इतना तो तय हो गया है।
07:04 PM, 05-Dec-2022
आजतक के सर्वे के अनुसार
भाजपा - 24-34
कांग्रेस - 30-40
आम आदमी पार्टी - 0
अन्य - 0
07:00 PM, 05-Dec-2022
इंडिया टीवी का सर्वे
भाजपा - 35-40
कांग्रेस - 26-31
आप - 0-0
अन्य - 0-3
06:49 PM, 05-Dec-2022
न्यूज 18 के सर्वे के अनुसार
भाजपा- 36
कांग्रेस- 30
आप - 0
अन्य - 2
06:48 PM, 05-Dec-2022
जी न्यूज के सर्वे के अनुसार
- भाजपा - 35-40
- कांग्रेस - 20-25
- आप - 0-3
- अन्य - 1-5
06:47 PM, 05-Dec-2022
इंडिया न्यूज जन की बात भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला
इंडिया न्यूज जन की बात के सर्वे के अनुसार 32-40 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 27-34, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।
इंडिया न्यूज जन की बात
हिमाचल में भाजपा 32 से 40 सीटें
कांग्रेस 34 से 27 सीटें
आप- शून्य सीट
अन्य- एक से दो सीट
06:45 PM, 05-Dec-2022
हिमाचल प्रदेश में आर भारत के एग्जिट पोल
भाजपा को 34-39
कांग्रेस को 28-33
आप को 0-1
06:38 PM, 05-Dec-2022
टाइम्स नाउ के अनुसार भाजपा को 38 सीटें
टाइम्स नाउ के अनुसार, भाजपा को 38, कांग्रेस को 28, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 2 सीटों को अनुमान है।
06:34 PM, 05-Dec-2022
रिपब्लिक पी-मारक्यू के अनुसार हिमाचल में फिर भाजपा सरकार
रिपब्लिक पी-मारक्यू के अनुसार हिमाचल में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।