लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy CM Mukesh agnihotri targets bharatiya janata party

Deputy CM Mukesh: मुकेश अग्निहोत्री बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही भाजपा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Mar 2023 08:49 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा जान ले यह गांधी हैं डरने वाले नहीं, गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रतीक चिह्न हैं। कांग्रेस पूरे प्रदेश और देश में भाजपा को बेनकाब करेगी।

Deputy CM Mukesh agnihotri targets bharatiya janata party
मौन सत्याग्रह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से हिंदुुस्तान में काला इतिहास लिखा जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया रजा रहा है।राजनीतिक विरोधियों को राजनीतिक परिदृश्य से हटाने के लिए भाजपा तौर तरीके अपना रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त की जा रही है। राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली।



उससे भाजपा बौखलाहट में है। मुकेश रविवार को ऊना के एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक के पास जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए सत्याग्रह मौन आयोजन के दौरान संबोधित कर रहे थे। जिला कांग्रेस ने इस राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र सरकार का विरोध किया। सभी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने के निर्णय को देश में काला अध्याय बताया।


उपमुख्यमंत्री ने भी कांग्रेसियों के साथ मौन धारण किया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देश और दुनिया देख रही है कि सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आखिर यह क्या हो रहा है। मौजूदा केंद्र सरकार के भ्रष्ट आचरण का पर्दाफाश राहुल गांधी ने किया है। उन्हें संसद में बात न रखने देना, लोकसभा में न बैठने देना, जैसे कृत्यों का खतरनाक खेल देश में खेला जा रहा है। कांग्रेस देश, प्रदेश और जिलों से लेकर धरातल तक इसका विरोध करेगी।

राहुल गांधी एक विचारधारा हैं। उनके परिवार का देश के लिए सर्वोच्च बलिदान है। उस परिवार के व्यक्ति को लोकसभा की सदस्यता से बाहर कर किया है। भाजपा जान ले यह गांधी हैं डरने वाले नहीं, गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रतीक चिह्न हैं। कांग्रेस पूरे प्रदेश और देश में भाजपा को बेनकाब करेगी। लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या को नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना जनवाद पर हमला : धवले

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति भड़क गई है। राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले ने रविवार को शिमला में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने सदस्यता रद्द की है, यह जनवाद पर हमला है।

उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्य करके सरकार आज किसी को भी अपने खिलाफ बोलने नहीं देना चाहती है। उनके खिलाफ जो बोलता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को शिमला में हुई। बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द के बारे में राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले से सवाल पूछा गया था।

इस पर उन्होंने यह भी कहा कि जनवादी महिला समिति की कार्यकर्ताओं पर भी केस है और उन पर भी जुल्म किए जा रहे है। यह तानाशाही है और इसके खिलाफ सभी को आवाज उठानी होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed