किन्नौर में आईटीबीपी के पांच जवानों समेत हिमाचल में बुधवार को कोरोना के 24 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि हमीरपुर में 22 और कांगड़ा जिले में 9 मरीजों समेत प्रदेश में 43 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किन्नौर में आईटीबीपी के पांच जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जवान जम्मू कश्मीर से रिकांगपिओ आए थे। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने इसकी पुष्टि की है। पांचों जवान आईटीबीपी सेंटर रिकांगपिओ में संस्थागत क्वारंटीन थे।
उधर कांगड़ा जिले में छह मामले आए हैं। दिल्ली से लौटी खैरा पालमपुर की बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई है। महिला को सैन्य अस्पताल पालमपुर में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली से लौटे तहसील जवाली के 33 वर्षीय व्यक्ति और 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले। उत्तर प्रदेश से लौटा तहसील जवाली का 40 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है।
ठाकुरद्वारा के दो बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव के सपंर्क में आने से संक्रमित हो गए हैं। कांगड़ा जिला में नौ मरीज ठीक हुए हैं। उधर हमीरपुर में पांच पॉजिटिव मामले आए हैं। गुरुग्राम से लौटा सेर महल का 40 वर्षीय व्यक्ति और गाजियाबाद से लौटा सासन झनियारी का बुजुर्ग संक्रमित हुआ। इसके अलावा भोरंज उपमंडल के तीन और लोग संक्रमित हुए हैं। हमीरपुर में 22 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।
वहीं मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल में कोरोना संक्रमण के दो मामले आए हैं। पहले जोगिंद्रनगर के मचकेहड़ का अधेड़ पॉजिटिव निकला। बुधवार को उसकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका परिवार दिल्ली के रोहिनी से लौटा था। उधर सोलन के परवाणू का युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक पंचकूला में पॉजिटिव निकली स्टाफ नर्स के सपंर्क में आया था। जिला ऊना में दो लोग पॉजिटिव आए हैं। दिल्ली से लौटी होम क्वारंटीन घनारी गगरेट की बुजुर्ग महिला पॉजिटिव निकली है।
वहीं नोएडा से लौटा संस्थागत क्वारंटीन अंब क्षेत्र का युवक भी पॉजिटिव आया है। दिल्ली से पांवटा साहिब लौटा एक युवक संक्रमित हुआ। वह अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल आया था। वहीं तमिलनाडु से लौटा शिमला का 24 साल का छात्र पॉजिटिव पाया गया है। युवक को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया है।
उधर लाहौल-स्पीति में भी एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 979 मामले आ चुके हैं। इनमें 341 मरीज एक्टिव हैं, जबकि 617 ठीक हो चुके हैं। 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। गौर हो कि मंगलवार को प्रदेश में कोरोना से 8वीं मौत हुई थी, जबकि 13 नए मरीज सामने आए थे।