ओमपाल सिंह, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Thu, 14 Jan 2021 05:00 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में कांग्रेस ने उलटफेर कर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोक दी है। भाजपा ने बद्दी में चार सदस्य होते हुए कांग्रेस का एक सदस्य तोड़कर नप अध्यक्ष पद पर कब्जे का दावा किया तो नालागढ़ में ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए तीन सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा का बहुमत होते हुए भी अध्यक्ष पद पर सेंध लगा दी है। नालागढ़ में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों शालिनी शर्मा ने वार्ड-1, संजीव भारद्वाज ने वार्ड-4, महेश गौतम ने वार्ड-6, सहर शर्मा ने वार्ड-8 से चुनाव जीता है। वार्ड-9 से भाजपा की तारा अवस्थी निर्विरोध चुनी गई हैं। पांच सदस्य होने के बावजूद भाजपा में अध्यक्ष पद को लेकर मंथन का दौर चलता रहा। इसी बीच कांग्रेस वार्ड-6 से जीते महेश गौतम को निकाल ले गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे महेश गौतम को भाजपा ने चुनाव में उतारा था। महेश ने कांग्रेस के नित्यानंद को 58 वोट से हराया है। इसके अलावा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रहीं वंदना बंसल वार्ड दो से आजाद उम्मीदवार के रूप में जीती हैं। वंदना ने भाजपा की सुनीता देवी को हराया है। कांग्रेस वंदना को मनाने में भी कामयाब रही है। भाजपा की ही तर्ज पर अब कांग्रेस ने सभी सदस्यों को पंजाब के नूरपुर बेदी में सौगंध भी खिला दी है ताकि अब कोई सदस्य यहां से वहां न जा सके।
नालागढ़ नप चुनाव में कांग्रेस से वार्ड नंबर सात से अमरेंद्र सिंह, पांच से अलका वर्मा व तीन से रीना शर्मा ने जीत दर्ज की है। दो सदस्यों को मना लेने से कांग्रेस के पास अब बहुमत हो गया है। वहीं, पिछले दो दिन से भाजपा पांच सदस्य जीतने के बाद भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नहीं बना पाई। चुनाव के बाद भाजपा आश्वस्त थी कि उनके पास पांच सदस्य पूरे हैं। महिला के लिए आरक्षित होने पर नप अध्यक्ष पद पर भी सहमति नहीं हो पाई थी, लेकिन बुधवार शाम को जब पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चयन के लिए बैठक बुलाई तो वार्ड नंबर छह से पार्षद महेश गौतम के बैठक में न आने से उनकी चिंता बढ़ गई। महेश गौतम इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा के कट्टर समर्थक हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने हरदीप बावा के कहने से कांग्रेस में वापसी की है। उधर, नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा, हरदीप बावा व अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह भिंडर के नेतृत्व में बैठक बुलाई। इसमें कांग्रेस के तीनों पार्षदों समेत वंदना बंसल व महेश गौतम भी उपस्थित हुए।
वंदना और अलका को ढाई-ढाई साल के लिए अध्यक्ष बनाने पर सहमति
बैठक में वंदना बंसल व अलका वर्मा को ढाई-ढाई साल के लिए अध्यक्ष बनाने पर सहमति हुई। महेश गौतम को तीन साल के लिए उपाध्यक्ष, उसके बाद एक साल के लिए वार्ड सात के पार्षद अमरेंद्र व अंतिम एक साल के लिए रीना शर्मा को उपाध्यक्ष बनाने पर फैसला लिया गया। बैठक के बाद सभी को पंजाब के नूरपुर बेदी में कसम खिलाई गई।