लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder singh sukhu celebrates birthday with inmates of Balika Ashram

CM Sukhu Birthday: मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम में मनाया 59वां जन्मदिन, सोनिया गांधी ने दी बधाई

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Mar 2023 07:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है तथा राज्य देश में मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है। 

CM sukhvinder singh sukhu celebrates birthday with inmates of Balika Ashram
केक काटते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम टूटीकंडी शिमला में बालिकाओं के साथ अपना 59वां जन्मदिवस मनाया और उन्हें मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर केक भी काटा गया तथा बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की है तथा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए भी एक योजना तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही आरंभ किया जाएगा।



यह योजना ऐसे बच्चों की क्षमता विकास तथा उनकी आकांक्षाओं को पूर्ण कर आजीविका अर्जित करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। इससे पूर्व, विभिन्न क्षेत्रों तथा वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री के निवास ओक ओवर में जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा कमलेश ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।


प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड की टीम को सम्मानित किया। उन्होंने विजेता टीम को एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने जागरूकता पैदल यात्रा में भी भाग लिया जिसमें सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह यात्रा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सचिवालय से आरंभ होकर ओक ओवर में सम्पन्न हुई।

सीएम सुक्खू रिज पर रक्तदान शिविर तथा गेयटी थियेटर में सिनर्जिस्टिक यूथ एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है तथा राज्य देश में मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार मादक पदार्थो के दुरूपयोग को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने जा रही है। प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को और सुदृढ़ करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दूरभाष पर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्रियों, विधायकों, विभिन्न बोर्ड तथा निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तारादेवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार शाम करीब 4:00 बजे तारादेवी मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री इसके बाद मंदिर परिसर में घूमे और यहां आए बच्चों से भी मिले। उन्होंने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारा भी ग्रहण किया। उधर, शाम 6:00 बजे तक करीब ग्यारह हजार भक्तों ने मंदिर में माथा टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed