न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 10 Jan 2020 05:00 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
प्रदेश में भारी बर्फबारी से गुरुवार को भी परिवहन निगम के 350 रूट प्रभावित रहे। शहरों में दोपहर बाद भले ही छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई लेकिन बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। लोक निर्माण विभाग ने सड़क से बर्फ हटाने के लिए 483 मशीनरियां लगाई हैं। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ ही बाहरी मजदूरों को भी बर्फ हटाने में लगाया है। कुल 1034 बंद सड़कों में से शिमला जोन की सर्वाधिक 759 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं।
गुरुवार को इन सड़कों पर एक भी बस नहीं चली। मंडी जोन की 179, कांगड़ा की 91 सड़कों समेत कुछ हाईवे भी बंद हैं। हमीरपुर जोन की सड़कें बहाल होने से यातायात सेवाएं सुचारु हैं। लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार तक 432 सड़कें यातायात के लिए बहाल करने का दावा किया है। सड़क बाधित होने की सूचना के लिए लोक निर्माण विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अस्पताल जाने वाली सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया गया है।