शिमला। आईएसबीटी टूटीकंडी के आसपास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने मुहिम छेड़ दी है। नगर निगम की वन शाखा ने मौके का निरीक्षण कर रेहड़ी लगाने वाले सात कब्जाधारियों को सरकारी भूमि खाली करने के आदेश दिए हैं। वीरवार को दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई अवैध कब्जाधारी दुकान सजाए मिला तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। वन मंडलाधिकारी इंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
बाईपास क्रासिंग से लेकर अंतर्राज्यीय बस अड्डा टूटीकंडी तक सड़क के किनारे कई लोग रेहड़ी फड़ी लगाकर अवैध कारोबार कर रहे हैं। पांच लोग जहां रेहड़ी लगा रहे हैं वहीं दो लोग आधुनिक तरीके से सड़क के किनारे वैन खड़ी कर लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर परोस रहे हैं। उक्त किसी भी कारोबारी ने नगर निगम से फूड लाइसेंस भी नहीं बनवाया है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हुए गंदगी भरे माहौल में ये लोग खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर निगम की वन शाखा ने इन लोगों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने के आदेश दिए हैं।
इन लोगों को जारी किए नोटिस
लाल सिंह निवासी फागली, आशा देवी निवासी टुटीकंडी, ज्योति नेगी निवासी टुटीकंडी, पंकज शर्मा नजदीक शिव मंदिर बाईपास, विजय कुमार नजदीक एचआरटीसी पेट्रोल पंप और राजेंद्र निवासी अप्पर फागली