{"_id":"28657","slug":"Shimla-28657-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u091a\u094c\u0921\u093c\u093e \u092e\u0948\u0926\u093e\u0928 \u091c\u094b\u0928 \u092e\u0947\u0902 \u0905\u0918\u094b\u0937\u093f\u0924 \u0930\u093e\u0936\u0928\u093f\u0902\u0917","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
चौड़ा मैदान जोन में अघोषित राशनिंग
Shimla
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
शिमला। नगर निगम ने चौड़ा मैदान जोन के क्षेत्रों में पानी की अघोषित राशनिंग शुरू कर दी है। चौड़ा मैदान, पांजडी, बालूगंज, समरहिल, चक्कर और टुटू सहित आसपास के क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही है। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि पेयजल योजना से पर्याप्त सप्लाई न मिलने के चलते रविवार को शाम की सप्लाई नहीं हो पाई है।
बरसात में गिरि पेयजल योजना के हांफने का क्रम लगातार जारी है। रविवार को गिरि में गाद आने के चलते शहर में शाम को पानी की सप्लाई बाधित हुई है। इसके चलते चौड़ा मैदान जोन और यूएस क्लब को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार शाम को भी चौड़ा मैदान जोन में पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। ऐसे में लोगों को भरी बरसात में आईपीएच और नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली का सामना करना पड़ रहा है। चौड़ा मैदान निवासी रमन कुमार, पवन शर्मा, हेमंत चौहान, पांजडी के रोहित ठाकुर, अजित शर्मा और करण ठाकुर का कहना है कि पेयजल योजनाओं में बरसात के समय हर साल गाद की समस्या होती है लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं।