Leaderboard

डॉ. राशि अग्रवाल

मेरा नाम डॉ. राशि अग्रवाल है। मेरे माता-पिता किसान हैं, लेकिन उन्होंने मुझे डॉक्टर बनाने का सपना देखा और उसी सपने ने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया। मैं कैंसर रोग विशेषज्ञ हूँ और वर्तमान में मैक्स स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली में कैंसर विभाग की एचओडी के रूप में कार्यरत हूँ।
पिछले सात वर्षों से मैं गरीब महिलाओं और किशोरियों को कैंसर के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से “एक कदम जागरूकता की ओर” नामक सामाजिक संस्था बनाकर अभियान चला रही हूँ। इस अभियान के तहत न केवल जागरूकता फैलाई जाती है, बल्कि महिलाओं की निशुल्क जांच भी कराई जाती है।
मेरा प्रयास है कि समय रहते जानकारी और जांच के माध्यम से महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके और उन्हें एक स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।


Follow Us