पटियाला। शाही शहर में मौसम के तीखे तेवर लगातार बने हुए हैं। शनिवार को शहर का पारा 45 डिग्री पार कर गया। इसके चलते भीषण गरमी में लोगों का हाल बेहाल रहा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी काम होने पर ही लोगों ने बाहर निकलना मुनासिब समझा।
पारे में आ रहे लगातार उछाल ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। शनिवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री रहा। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग दिन भर अपने घरों में ही दुबकेे रहे।