मोहाली। लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से जिले में 14 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए हैं। इससे पहले जिले में 14 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। अब जिले में कुल 28 क्लीनिक पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं जबकि अन्य 6 क्लीनिक पर काम जारी है। आने वाले कुछ समय बाद जिले में कुल 34 आम आदमी क्लीनिक पूरी तरह से लोगों की सुविधा के लिए काम करते नजर आएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन
नयागांव। पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने अपने हल्के खरड़ में तीन जगह आम आदमी पार्टी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। उन्होंने गांव नाडा, मुल्लापुर एवं खिजराबाद में यह क्लीनिक आम जनता को समर्पित की है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने तीन क्लीनिक लोगों को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मान सरकार लोगों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान प्रदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन क्लीनिकों में ओपीडी सेवाएं, टीकाकरण सेवाएं, परिवार नियोजन सेवाएं, निशुल्क लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही आने वाले मरीजों को निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम खरड़ रविंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, जेई आरडी शर्मा, सेनेटरी सुपरवाइजर बलवंत गिल, सुनील कुमार, अनिल भाटिया, चंद्रप्रकाश, चंद्रकांत, राजवीर सिंह लल्ली, जगतार सिंह, माखन, अशोक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।