डेराबस्सी। स्थानीय आदर्श नगर कालोनी की गली नंबर तीन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर बुधवार शाम माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब सिख संगत की ओर से गुरुद्वारा साहिब के बाहर निशान साहिब के लिए गए निर्माण कार्य को वन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से गुस्साई सिख संगत ने विरोध करते हुए उसकी गाड़ी पर पथराव किया, जिससे अधिकारी मौके से भाग गए। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस पर प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में थाने में सिख संगत से माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग के नजदीक स्थित आर्दश नगर कालोनी की गली नंबर तीन में गुरुद्वारा साहिब है। इसके बाहर निशान साहिब स्थापित करने के लिए सिख संगत की ओर से चबूतरा बना हुआ था। बुधवार शाम करीब चार बजे महिलाएं गुरुद्वारा साहिब में सुखमनी साहिब का पाठ कर रही थीं। तभी अचानक वन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से बाहर का निर्माण कार्य को तोड़ दिया। इसका वहां मौजूद महिलाओं ने विरोध किया। जब अधिकारी नहीं रुके तो महिलाओं ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए।
बड़ी संख्या में सिख जथेबंदियों के प्रतिनिधि एवं सिख संगत अधिकारियों की शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां पहले से मौजूद वन विभाग के अधिकारियों को देख लोग रोष में आ गए। वहां से वन अधिकारियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन सिख संगतों ने पुलिस स्टेशन परिसर में उनकी गाड़ी को घेर लिया। बाद में थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने वन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। मामला बढ़ता देख एसडीएम डेराबस्सी इंद्रजीत कौर कंग एवं डीएसपी डेराबस्सी अनिल शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मौका का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने अपनी गलती मानी एवं गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर माफी मांगी तथा दोबारा निर्माण कार्य करने का सारा खर्च देने की बात कह कर अपनी जान बचाई।
इस बारे में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी देवराज सिंह, मास्टर शिव चरण सिंह, प्रेम सिंह, सर्बजीत सिंह और भारी गिनती में मौजूद महिलाओं ने बताया कि वन विभाग की जगह पर कई लोगों ने कब्जा किया हुआ है, लेकिन सिख संगत की ओर से सिर्फ गुरुद्वारा साहिब के बाहर निशान साहिब बनाने के लिए निर्माण किया था। अधिकारियों ने कोई जानकारी दिए बिना ही उसको तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह पहले जानकारी देते तो वह निर्माण कार्य करते ही नहीं, लेकिन उन्होंने ऐसी कार्रवाई कर सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ की है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
वन विभाग के रेंज अफसर हरभजन सिंह एवं विशाल चौहान ने बताया कि यह जगह वन विभाग की है जिस पर उनको किसी के द्वारा कब्जा करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि यह गलती अनजाने में हुई है। जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी है। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का भरोसा दिया।
00000000
फोटो कैपशन-
वन विभाग अधिकारियों की गाड़ी को पुलिस स्टेशन में घेरती हुई सिख संगत।
निर्माण कार्य तोड़ने से गुस्साई महिला वन विभाग की गाड़ी पर पथराव करती हुई।