मोहाली। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी गुरशरण कौर शुक्रवार को अपने भांजे जतिंदरपाल आनंद के निधन पर शोक व्यक्त करने यहां पहुंचीं। इस दौरान जहां एनएसजी कमांडो का कड़ा सुरक्षा घेरा था। वहीं, मोहाली पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।
पीएम की धर्मपत्नी गुरशरण कौर की बहन के बेटे जतिंदरपाल आनंद का लंबी बीमारी के बाद पिछले दिनों देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया गया। जतिंदरपाल आनंद की आत्मिक शांति के लिए शुक्रवार को गुरद्वारा साहिब फेज- 11 में पाठ के भोग डाले गए। गुरशरण कौर सुबह ही उनके फेज- दस स्थित निवास पर पहुंच गई थीं। वहां शोक संवेदना जताने के बाद करीब सवा ग्यारह बजे वह बाकी पारिवारिक मेंबरों के साथ गुरद्वारा साहिब फेज 11 पहुंचीं और अंतिम अरदास में शामिल हुईं। वह करीब डेढ़ बजे तक गुरद्वारा साहिब में रुकीं। उसके बाद वह फेज पांच में भी एक पारिवारिक मित्र के घर गईं। इसके बाद वह नई दिल्ली लौट गईं। इस दौरान पूरे रूट और सारी जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।