पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मोहाली। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शहर वासियों को दोहरी खुशी मिली है। शहर के रहने वाले दो लोग पंजाब के दो हलकों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। इनमें संगरूर से चुनाव जीते आप नेता भगवंत मान और होशियारपुर से चुनाव जीते सोमप्रकाश शामिल हैं। दोनों की रिहायश मोहाली में है। अब दोनों पंजाब के मुद्दों को संसद में उठाएंगे।
जानकारी के मुताबिक आप नेता भगवंत मान फेज-3बी1 के रहने वाले हैं। वह काफी समय से यहां रह रहे हैं। इसी तरह होशियारपुर से सांसद का चुनाव जीते सोम प्रकाश का घर भी सेक्टर-71 में है। वह पहले आईएएस अधिकारी रह चुके हैं।
जिक्रयोग है कि मौजूदा पंजाब सरकार के कई मंत्रियों के घर भी मोहाली में हैं। इनमें विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां आदि शामिल हैं।